India H1

Bigg Boss 17: नाजिला सिताशी ने मुनव्वर फारुकी पर कसा तंज? कहा- 'कर्मा सबका हिसाब कर देता है'

 
entertenment news

Indiah1 , एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने मुनव्वर फारुकी से पूछा था कि क्या वो नाजिला सिताशी के पास वापिस जाना चाहते हैं। उन्होंने कॉमेडियन को आयशा खान संग नजदीकियां बढ़ाने पर भी अलर्ट किया, क्योंकि वो बिग बॉस में सिर्फ अपना गेम खेल रही हैं।

वहीं, वीकेंड का वार एपिसोड के बाद रविवार को नाजिला सिताशी ने इंस्टाग्राम लाइव किया और अपने दिल की बात कही। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

कुछ दिनों पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी ने सोशल मीडिया पर कॉमेडियन संग ब्रेकअप का ऐलान किया था। वहीं, अब एक बार फिर नाजिला सोशल मीडिया पर लाइव आई हैं।

नाजिला ने दी सलाह

नाजिला सिताशी ने कहा, बस इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या कह रहे हैं, क्योंकि आपको नहीं पता कि ये सामने वाले को किस तरह से प्रभावित कर रहा है।' 'नया साल आ रहा है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैं इससे बेहतर शुरुआत नहीं मांग सकती थी। चीजें चलती रहती हैं। जो भी चीजें हैं सब उसे भूल जाओ। बहुत कुछ चल रहा है। मैं सबसे कुछ कहना चाहती हूं कि कुछ भी चल रहा हो, आप लोग किसी के भी खिलाफ नफरत मत फैलाइए। अगर वो शख्स गलत भी है तब भी।

कर्मा करता है सबका हिसाब

उन्होंने आगे कहा, 'मैं सिर्फ अपने बारे में बात नहीं कर रही हूं, कोई भी हो... कोई अगर खराब चीज कर भी रहा है तो आप उनमें से मत हो जाओ खराब होकर खराब को सही करता है। नफरत मत फहलाओ, किसी को भी गाली मत दो। जो भी चल रहा है वो उन्हें कर्मा से मिल जाता है।

उन्होंने आगे कहा समय के साथ सब ठीक हो जाता है। आपकी नीयत खराब नहीं है तो आपके साथ कभी कुछ बुरा नहीं होता है। बस यही बात दिमाग में रखो कि भगवान हर किसी को उसका कर्मा देता है। आप गाली देकर अपना मुंह मत खराब करो। लोगों को अफेक्ट होता है। अच्छे से रहो। दुनिया बहुत बड़ी है। ये सब चीजें बहुत छोटी हैं।'

मेंटल हेल्थ होती है अफेक्ट

मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए नाजिला ने आगे कहा, 'न्यू ईयर आ रहा है। भूल जाओ बाकी जो भी चीजें हैं। आगे बढ़ो जिंदगी में। मैं भी बहुत स्ट्रेस लेती थी, लेकिन अभी ठीक हूं। आप सबको खुश नहीं कर सकते। इंटरनेट पर तो लोग बोलते ही रहेंगे। जो समझदार हैं वो समझ जाएंगे कि किसी के खिलाफ नफरत मत फैलाइए। ये लोगों के मेंटल हेल्थ पर असर डालता है। पता नहीं किसी की लाइफ में क्या परेशानी चल रही है, तो ये सब और मुश्किल बढ़ा देता है। नफरत मत फैलाओ।'