India H1

Daily Rain in Belém: ये है दुनिया का अनोखा शहर, यहां हर रोज होती है बारिश 

 
ये है दुनिया का अनोखा शहर, यहां हर रोज होती है बारिश 

Daily Rain in Belém : दुनिया के हर देश अपने आप में बहुत ही अनोखे होते है। लेकिन आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी सिटी के बारे में बताने जा रहे है जहां पर रोजना बारिश होती है। हम बात कर रहे है बेलेम शहर की।

बेलेम, ब्राज़ील के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है बेलेम शहर वृहद अमेजन नदी का प्रवेशद्वार है। बेलेम शहर 1616 में स्थापित हुआ है। इस शहर में औपनिवेशिक भाग में पेड़ों से भरे चौराहों, चर्चों और पारंपरिक नीली टाइलों का आकर्षण केन्द्र है।

बता दें कि लोग इस सिटी को ‘2-ओक्लॉक रेन सिटी’ के नाम से भी जानते है। इस शहर की जलवायु परिवर्तन के कारण दिन में हर घंटे बारिश होती है। इस शहर में लोग व्यावसायिक या आकस्मिक अपॉइंटमेंट लेते समय ये पूछते है की आप बारिश से पहले आएंगे या बारिश के बाद। 

बेलेम शहर में हर रोज 2 बजे बारिश जरूर होती है। जलवायु परिवर्तन के कारण लोगों का दैनिक जीवन भी बदल गया है। बेलेम अक्सर रात को भी भारी बारिश होती है। हर दिन भारी बारिश महोने के कारण यहां जनजीवन ठप हो जाता है। कई बार तेज बारिश होने के कारण यहां पर नालियां बंद हो जाती है।