India H1

Sleeper Vande Bharat राजस्थान के लिए गर्व की बात, जोधपुर से चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रैन, जानिए पूरी डिटेल 

 
rajsthan news
Rajasthan Vande Bharat: वंदे भारत चल रही है उसमें एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव क्लास की बोगियां हैं, जिसमें यात्री बैठकर सफर करते हैं। अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग स्लीपर वंदे भारत से सफर कर सकेंगे।

Sleeper Vande Bharat: देश को पिछले दिनों PM मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी थी।  इसमें अयोध्या से आनंद विहार टर्मिनल और कटरा से दिल्ली वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं। इन रोतों के अलावा भी काफी ट्रेनों को वंदे भारत ट्रैन की सौगात मिल गई है। इसके अलावा अब स्लीपर वंदे भारत ट्रैन की तैयारी चल रही है।  ये बहुत सी आधुनिक सुविधाओं से लेस होगी।  जो आपको एक फाइव स्टार होटल का अनुभव कराएगी। 

आने वाले दिनों में अब रेलवे स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने जा रहा है। इन ट्रेनों की शुरुआत इसी साल के शुरुआती महीनों में हो सकती है। 

 राजस्थान को वंदे भारत ट्रेन की सौगात

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात राजस्थान को मिल सकती है। जोधपुर से दिल्ली और मुंबई रूट के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चल सकती है।

लंबी दूरी तक यात्रा  लिए काफी फायदेमंद

 दरअसल, अभी जो वंदे भारत चल रही है उसमें एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव क्लास की बोगियां हैं, जिसमें यात्री बैठकर सफर करते हैं। अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग स्लीपर वंदे भारत से सफर कर सकेंगे। यह ट्रेन लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। 

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की , दिल्ली-मुंबई रूट पर अभी कुछ काम चल रहा है, जोकि एक-डेढ़ महीने में पूरा हो सकता है। इसके बाद स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मार्च से शुरू हो सकती है।

बोगियों में कई अहम फीचर्स

इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। ट्रेन की बोगियों में कई अहम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ऊपर चढ़ने के लिए आरामदायक सीढ़ियां बनाई गई हैं। कोच में ऑटोमैटिक डोर, वैक्यूम टॉयलेट्स, इंटरकम्युनिकेशन डोर आदि जैसे फीचर्स होंगे। इसके अलावा, ट्रेन में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है।