Special Holidays: सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज, माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए मिलेंगी स्पेशल छुट्टियां
जिन कर्मचारियों के माता-पिता या ससुराल वाले नहीं हैं, वे इस छुट्टी के लिए पात्र नहीं होंगे। इस विशेष अवकाश का उपयोग कर्मचारी अपने व्यक्तिगत काम के लिए नहीं कर सकते हैं।
Jul 12, 2024, 08:15 IST

Employess Holiday: असम सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने के लिए 6 और 8 नवंबर को दो दिवसीय अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन कर्मचारियों के माता-पिता या ससुराल वाले नहीं हैं, वे इस छुट्टी के लिए पात्र नहीं होंगे। इस विशेष अवकाश का उपयोग कर्मचारी अपने व्यक्तिगत काम के लिए नहीं कर सकते हैं। छुट्टियों का उपयोग केवल माता-पिता की देखभाल करने, उनका सम्मान करने और उनके साथ समय बिताने के लिए किया जाना चाहिए।