India H1

Health News :  इस पौधे से होगी सभी बीमारियां दूर, छाल से लेकर फल तक से बनती है औषधि

आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे है जो हरियाणा के खेतों में पाया जाता है। ये पौधा सभी बीमारियों का दुश्मन होता है। इस पौधे के फल से लेकर छाल तक सभी से दवाईयां बनाई जाती है। आइये जानते है विस्तार से 
 
इस पौधे से होगी सभी बीमारियां दूर

Health News : आयुर्वेद में पेड़-पौधों का बड़ा महत्व होता है। जो बीमारियों में औषधि का काम करते हैं। एक ऐसी ही औषधि है शरीफ़ा का पौधा, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं।

जिसका इस्तेमाल कर शरीर के कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जाता है। शरीफ़ा के पेड़ को अंग्रेजी में कस्टर्ड एप्पल भी कहा जाता है। इसके पत्ते, फल, छाल, तना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

इसमें बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी की इसमें भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिससे ये हमें कई रोगों से बचाता है।

हार्ट की बीमारी में शरीफा के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। क्योंकि शरीफा की पत्तियों में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होता है, तो दिल को स्वस्थ रखता है। साथ ही इसके फल का भी सेवन कर सकते हैं।

जिन्हें जुकाम-बुखार और कफ की समस्या है, वह इसके फल का सेवन करेंगे, तो उन्हें इससे काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से जुकाम, बुखार से काफी फायदा मिलता है। वहीं इसके तने को चबाने से भी काफी लाभ मिलता है।

शरीफ़ा के पौधे के फल, पत्ते और छाल शरीर के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। इसमें बहुत सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जिससे यह हमें कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

डायबिटीज से पीड़ित लोग इसके पत्तों का 2 से 3 ग्राम चूर्ण बनाकर पानी के साथ सुबह सेवन करेंगे, तो उन्हें इससे काफी मिलेगा। त्वचा संबंधित बीमारियों में जैसे चेहरे पर रैशेज, दाग, धब्बे की समस्या में भी शरीफ के पत्ते काफी फायदेमंद होते हैं।

शरीफा के पत्तों का लेप त्वचा में लगाने से यह समस्या काफी हद तक ठीक हो जाती है। इसके अलावा इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से भी सभी प्रकार के दाग, धब्बों से छुटकारा मिलता है।