India H1

Health News : इस पौधे से बुखार से लेकर कुष्ठ रोग होंगे दूर, इसमें होते है ये चमत्कारी गुण 

जैसे कि गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी में पसीने से दाद, कुष्ठ रोग हो जाते है तो इस पौधे के इस्तेमाल से सभी बीमारियां दूर हो जाएंगी। आप इस पौधे और इसके फूल-पत्ती इस्तेमाल अच्छे करें। आइये जानते है डिटेल में 

 
इस पौधे से बुखार से लेकर कुष्ठ रोग होंगे दूर

Health News : कनेर एक ऐसा पौधा होता है, जो भारत के प्रत्येक हिस्से में आसानी से मिल जाता है। यह अक्सर रोड साइड में अधिकतर मिलता है और इसका उपयोग सजावटी पौधों के साथ-साथ आयुर्वेद में भी किया जाता है।

इसके उपयोग से बुखार तेजी से कम होता है और कुष्ठ रोग में इसका उपयोग बहुत ही सरल तरीके से आराम से मिलता है। इसकी पत्तियों को और फूलों को कुष्ठ रोग में लगाने से उसमें तेजी से आराम मिलता है। यह औषधि वरदान के समान मानी गई है।

कनेर कई रूप में आसानी से मिलता है। यह सफेद पीला और लाल रंग में होता है। इसका पौधा आसानी से भारत में किसी भी जगह पर मिल जाता है। यह सजावट के साथ-साथ पॉल्यूशन को कम करने में भी मदद करता है।

वहीं इसका उपयोग आयुर्वेद में बहुत ही अनोखे तरीके से किया जाता है। इसके फूल और पत्तियों को घिसकर दाद पर लगाने से दाद तेज़ी से ठीक हो जाता है। इसके उपयोग से बुखार और पेट संबंधित रोगों में आसानी से आराम मिलता है।

ऐसे इस्तेमाल से मिलेगा अधिक फायदा

 कनेर के फूल और पत्तियां इस्तेमाल में लाई जाती हैं। इन्हें एक साथ मिलाकर इनका लेप तैयार कर दाद, कुष्ठ रोग पर लगाने से यह ठीक हो जाता है। वहीं इसकी पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल करने से बुखार और पेट संबधित समस्याओं को ठीक किया जाता है।

पुराने समय से कनेर का उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने में किया जा रहा है। इसके उपयोग के समय चिकित्सक का परामर्श जरूरी होता है।