India H1

 mustard oil:सरसों का तेल घर के अंदर इस्तेमाल करते हैं तो मिलेगा अनेको बीमारियों से छुटकारा 

mustard oil:सरसों का तेल घर के अंदर इस्तेमाल करते हैं तो मिलेगा अनेको बीमारियों से छुटकारा 
 
 सरसों के तेल

 mustard oil:हमारे घरों में भले ही अलग-अलग तेल का उपयोग होता हो लेकिन कुछ ऐसे व्यंजन हैं जो सिर्फ सरसों के तेल में ही बनाए जाते हैं। सरसों का तेल न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

सरसों तेल का इस्तेमाल भारतीय पकवानों में काफी किया जाता है। सरसों का तेल अपने तेज़ स्वाद, तीखी सुगंध और तरी दार सबजी के लिए किया जाता है। इसे अक्सर सब्ज़ियों को सॉते या फिर स्टिर-फ्राई करने के लिए उपयोग करते हैं। इसका इस्तेमाल भारत और बांग्लादेश में सबसे ज़्यादा किया जाता है।


इस खबर के माध्यम से हम आपको बताना चाहते हैं की आपको जानकर हैरानी होगी कि खाने में शुद्ध सरसों के तेल का उपयोग अमेरिका, कनाडा और यूरोप में पूरी तरह से बैन है। इन इलाकों में इसे सिर्फ मसाज ऑयल, सीरम या फिर हेयर ट्रेटमेंट के लिए ही उपयोग किया जा सकता है। वहीं, भारत में इसे इतना फायदेमंद माना गया है कि इसका उपयोग न सिर्फ खाने बल्कि त्वचा, बालों और दर्द जैसी समस्याओं के इलाज के लिए भी किया जाता है। 


आइए जानते है सरसों के तेल से होने वाले  फायदे 

सरसों के तेल का इस्तेमाल शारीर की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका नियमित सेवन शरीर की कमज़ोरी को दूर करता है। ओर शरीर पर मालिश करना भी फायदेमंद बताया गया हे। 


सरसों का तेल त्वचा के लिए भी अच्छा माना गया  है। इसमें विटामिन-ई की अच्छी मात्रा होने के कारण यह स्किन को निखार देता है , जिससे सर्दियों में झुरीया नहीं आती।


सरसों के तेल को आंखों में डालने से आंखों की रोशनी तेज होती है इसके लिए आप इस तेल से पैरों के तलवों की मालिश कर सकते हैं, इससे आप रिलेक्स्ड भी महसूस करेंगे

खाने में सरसों के तेल का उपयोग किया जाए तो आपको वज़न घटाने में भी मदद मिलती है। इस तेल में मौजूद विटामिन्स जैसे थियामाइन, फोलेट और नियासिन शरीर के मेटाबाल्ज़िम को बढ़ावा देते हैं, जिससे वज़न कम होता है।

जिन लोगों को भूख कम लगती है या वे कम खाते हैं और इससे उनकी हेल्थ प्रभावित हो रही है, तो सरसो के तेल का इस्तेमाल आपकी इस समस्या को हल कर सकता है और स्वास्थ्य को हेल्दी रखता है