India H1

Interesting Fact: इन 3 लोगों को दुनिया में कहीं जाने के लिए नहीं होती Passport की जरूरत, जानें कौन है 

 
इन 3 लोगों को दुनिया में कहीं जाने के लिए नहीं होती Passport की जरूरत

Interesting Fact : हर किसी का सपना होता है कि वो पूरी दुनिया में घूमें। दुनिया में कहीं भी जाने के लिए हर इंसान को पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। बिना पासपोर्ट और वीजा के आप किसी भी देश में एंट्री नहीं कर सकते।

आपको बता दें कि किसी देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री को भी किसी अन्य देश में जाने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। लेकिन आज हम आपको 3 ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें कहीं भी जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। ये तीनों बिना किसी रोक-टोक के किसी भी देश में आ-जा सकते है।  

ये तीन लोग बिना पासपोर्ट घूम सकते हैं पूरी दुनिया 

ये तीन लोग ब्रिटेन के किंग और जापान के राजा और रानी है। बता दें कि पहले ये अधिकार क्वीन एलिजाबेथ के पास था। उसके बाद ये अधिकार ब्रिटेन के किंग चार्ल्स को दे दिया गया है।

अब आप लोग ये सोच रहे होंगे कि अगर ये अधिकार किंग चार्ल्स के पास है तो उनकी पत्नी के पास भी ये अधिकार होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये अधिकार केवल ब्रिटेन के किंग के पास ही है।

बता दें कि अगर उनकी पत्नी साथ में कहीं जाते है तो उन्हें डिप्लोमेटिक पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। क्वीन एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद चार्ल्स को ब्रिटेन का नया किंग बना दिया गया था।

जब चार्ल्स ब्रिटेन के किंग बने तब उनके सेक्रेट्री ने अपने विदेश मंत्रालय द्वारा एक दस्तावेजी संदेश दुनिया से सभी देशों को भिजवाया दिया था कि अब किंग चार्ल्स ब्रिटेन के किंग हैं, लिहाजा उन्हें कहीं भी पूरे सम्मान के साथ आने-जाने की अनुमति दी जाए।  

जापान के सम्राट और सम्राज्ञी के पास भी है यह खास अधिकार

बता दें कि ये अधिकार जापान के सम्राट और सम्राज्ञी को मिला है। इस समय जापान के सम्राट नारूहितो हैं जबकि उनकी पत्नी मसाको ओवादा जापान की सम्राज्ञी हैं।

ये दोनों भी बिना पासपोर्ट के दुनिया में कहीं भी जा सकते है। बता दें कि नारूहितो से पहले उनके पिता अकीहितो जापान के सम्राट थे। पहले ये विशेषाधिकार उन्हें मिला हुआ था।