India H1

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले में बनेगा भारत का दूसरा सबसे बड़ा गौ अनुसंधान केंद्र, जानिए इस बड़े प्रोजेक्ट के बारे में 

Haryana News: लाखों कार्यकर्ता पूरे देश में गौ संरक्षण और संवर्धन पर काम करते हैं।इसके तहत महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा गाय अनुसंधान केंद्र सोनीपत में खोला जाएगा।
 
Sonipat News

Indiah1, Cow Research Center Sonipat:हरियाणा के हिसार में गायों के संरक्षण और प्रजनन के लिए रणनीतियां विकसित होगी। आरएसएस से संबद्ध विश्व हिंदू परिषद का गौरक्षा विभाग डेयरी हरियाणा में एक नया गाय अनुसंधान केंद्र और गौशाला खोलने पर विचार कर रहे है।हरियाणा के सोनीपत जिले में बनेगा भारत का दूसरा सबसे बड़ा गौ अनुसंधान केंद्र पर विचार हो रहा है।

इसके तहत सोनीपत में देश का दूसरा सबसे बड़ा गौ अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की तैयारी है,जिसके लिए जमीन की पहचान की जा रही है,इसका ऐलान भी हो सकती है।

हाईवे के पास जगह तलाशी जा रही है
विहिप द्वारा संचालित देश का दूसरा सबसे बड़ा गाय अनुसंधान केंद्र सोनीपत में स्थापित होगा।इसके लिए हाईवे के पास जमीन की तलाश की जा रही है। इसी तरह,हिसार,करनाल,जिंद,रोहतक,गुरुग्राम और पानीपत में गौशाला बनाने की तैयारी है।

विहिप के लाखों कार्यकर्ता पूरे देश में गौ संरक्षण और संवर्धन पर काम करते हैं।इसके तहत महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा गाय अनुसंधान केंद्र सोनीपत में खोला जाएगा।

गौ रक्षा विभाग बनाया गया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लंबे समय से गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहा है।संघ से जुड़े वीएचपी और धरातल टाइम्स बजरंग दल के कार्यकर्ता हरियाणा की विभिन्न गौशालाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। गौरक्षा विभाग बनाने के लिए चार विभागों को मिला दिया गया है।