India H1

Train Late Due To Fog: यात्रीगण ध्यान दे! दिल्ली जानें वाली 24 ट्रैन है लेट, देखें पूरी लिस्ट  

 
train late
Train cancelled list:  3-4 दिनों तक ऐसी देरी का अनुभव यात्रियों को करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

Delhi tain cancelled: मौसम ने भारत के साथ साथ पुरे उतर भारत में कहर बरपा रहा है। जिसके चलते वाहन ट्रेनों और फ्लाइट में काफी असर देखने को मिला है। विजिबलिटी काम होने के कारण सब कि रफ़्तार धीमी हो गई है। 

दिल्ली जाने वाली 24 ट्रेनें लेट
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, घने कोहरे के कारण ट्रेनों कि रफ़्तार भी धीमी पद गई है।  दिल्ली आने वाली 24 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

कम से कम 13 ट्रेनें लगभग 1-1.15 घंटे की देरी से चल रही हैं। इनमें डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो, पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस, प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस और इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस शामिल हैं।

आपको बता दें कि अगले 3-4 दिनों तक ऐसी देरी का अनुभव यात्रियों को करना पड़ सकता है। उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। कम से कम 10 अन्य ट्रेनें कम से कम 2 घंटे की देरी से चल रही हैं। इस बीच रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही है। 

Rajasthan Weather News: राजस्थान के साथ साथ पुरे उत्तर भारत के कई शहर भीषण शीत लहर की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस आँका गया था। मौसम विभाग ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे के लेकर अलर्ट भी जारी किया था। उसकी के मुताबिक सुबह सुबह काफी कम तापमान दर्ज किया गया, वहीं कोहरे ने राजस्थान के साथ साथ पुरे उत्तर भारत को कोहरे कि चपेट में ले लिया। 

राजस्थान के कई शहरों में भी शीत लहर

वहीँ अधिक जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान के कई शहरों में भी शीत लहर की स्थिति है। तापमान गिरता जा रहा है। सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू में दूसरा सबसे कम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।