India H1

New Five Smart City: हरियाणा में दुबई सिंगापुर की तर्ज पर नये शहर बसाने की तैयारी, प्रदेश के लोगो को ऐसे पहुंचेगा फायदा 

 
haryana news
Haryana News: ये सुविधाएं देगा नया शहर शहर को पूरी तरह से इको फ्रेंडली ग्रीन रखा जाएगा।

New Cities in Haryana: हरियाणा सरकार जल्द ही केएमपी के किनारे दुबई व सिंगापुर जैसे शहर बसाने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। नए शहर को 18 लाख लोगों की आबांदी के हिसाब से बसाया जाएगा।

मनोहर सरकार इसके लिए गुड़गांव से लगते कुंडली मानेसर पलवल के किनारे नए शहर के लिए अधिकारियों ने 50 हजार हेक्टेयर जमीन की तलाश शुरु कर दी है। इस शहर में आमजन के लिए सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। नये शहर में इंडस्ट्रियल, प्रोफेशनल, कमर्शियल और आवासीय क्षेत्र जैसे सारी सुविधांए दी जाएंगी।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के साथ कुछ समय पहले ब्रिटेश के डिप्टी हाई कमिश्नर की मुलाकात हुई जहा नए शहर को सिगांपुर, दुबई जैसे शहरो की तरज पर बनाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ प्लान पर चर्चा भी कर चुके है।

ये सुविधाएं देगा नया शहर शहर को पूरी तरह से इको फ्रेंडली ग्रीन रखा जाएगा।

शहर के हर सेक्टर में शॉपिंग मॉल खोले जाएंगे। अंडरपास और एलिवेटेड रोड होंगे।

दुनिया के शानदार विश्वविद्यालय होंगे पैदल ट्रैक व साइकिल ट्रैक का भी बनाया जाएगा।

वही ई व्हीकल और सौर ऊर्जा को प्राथमिकता दी जाएगी।