Haryana news: हरियाणा में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! तकनीकी काम के चलते ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

train news:हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर हिसार-बठिंडा रेल खंड के बीच स्थित हिसार स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उक्त कार्य के चलते उत्तर-पश्चिम रेलवे की निम्नलिखित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
रद्द ट्रेनों की सूची (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी स्पेशल रेल सेवा 22 से 25 अगस्त तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धूरी स्पेशल रेल सेवा 22 से 25 अगस्त तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04572, धूरी-सिरसा स्पेशल रेल सेवा 23 से 25 अगस्त तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा 23 से 25 अगस्त तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा 23 से 25 अगस्त तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार स्पेशल रेलसेवा 23 से 25 अगस्त तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू स्पेशल रेलसेवा 23 से 25 अगस्त तक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना स्पेशल रेलसेवा 24 से 26 अगस्त तक रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों की सूची (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार स्पेशल रेलसेवा जो 23 व 24 अगस्त को दिल्ली से रवाना होगी, वह सादुलपुर स्टेशन तक संचालित होगी। यानी यह रेलसेवा सादुलपुर-हिसार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 23 व 24 अगस्त को हिसार के स्थान पर सादुलपुर से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा हिसार-सादुलपुर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04782, रेवाड़ी-बठिंडा स्पेशल रेल सेवा जो 24 अगस्त को रेवाड़ी से रवाना होगी वह भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा भिवानी-बठिंडा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04781, बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा 24 अगस्त को बठिंडा की बजाय भिवानी से संचालित होगी, अर्थात यह रेल सेवा बठिंडा-भिवानी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04746, लुधियाना-हिसार स्पेशल रेल सेवा जो 23 से 25 अगस्त तक लुधियाना से रवाना होगी वह जाखल स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा जाखल-हिसार के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर एक्सप्रेस रेल सेवा 24 से 26 अगस्त तक हिसार की बजाय जाखल से संचालित होगी। अर्थात यह रेल सेवा हिसार-जाखल के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।