India H1

Rohtak News: हुड्डा ने छोड़ी कांग्रेस, कल होंगे बीजेपी में शामिल 

प्रदेश कांग्रेस को हुआ बड़ा नुक्सान 
 
krishan murti hooda rohtak haryana congress

Rohtak News: हरियाणा कांग्रेस के नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने शनिवार को पार्टी से अपने इस्तीफे की घोषणा की, जिससे दशकों का जुड़ाव खत्म हो गया। कृष्ण मूर्ति 1991 से 1996 तक पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल की सरकार में मंत्री रहे थे। कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर कृष्ण मूर्ति ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कुछ समय मांगा था, लेकिन काफी इंतजार के बावजूद भी उन्हें समय नहीं मिला। लंबे समय तक के लिए इंतजार के बाद फिर उनका मन पार्टी से भर गया। 

उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। उन्होंने पार्टी में राजनीतिक परिदृश्य पर हावी होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''यह केवल पिता पुत्र की पार्टी बनकर रह गई है।" 

कृष्ण मूर्ति हुड्डा कांग्रेस पार्टी में रहकर भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते रहते थे। दोनों के रिश्ते कभी भी सही नहीं रहे। 

बतादें कि, भजन लाल सरकार में कृष्ण मूर्ति हुड्डा श्रम मंत्री रह चुके हैं। कृष्ण मूर्ति हुड्डा अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।  हुड्डा ने बताया कि वो जुलुस निकालेंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होंगे।