India H1

Salt Needed Per Day: रोजना इतने चम्मच खाएं नमक, WHO ने बताई सही लिमिट

ज्यादा नमक खाने से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, किडनी डिजीज जैसी बड़ी बीमारियां हो सकती है। हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन(WHO) ने नमक खाने की सही मात्रा बताई है। आइये जानते है विस्तार से 

 
रोजना इतने चम्मच खाएं नमक

Amount of Salt Needed Per Day :  वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की ज्यादातर आबादी जरूरत से दोगुना नमक खा रही है। अधिकतर वयस्क रोजाना 10.78 ग्राम नमक का सेवन कर रहे हैं, जो दो चम्मच के बराबर होता है।

इसमें 4310 मिलीग्राम सोडियम होता है, जो दैनिक जरूरत से करीब दोगुना ज्यादा है। नमक हमारे खाने-पीने की चीजों के लिए बेहद जरूरी तत्व होता है। इसे विज्ञान की भाषा में सोडियम क्लोराइड कहा जाता है।

नमक सेहत के लिए जरूरी होता है, लेकिन इसका सेवन एक निश्चित मात्रा में करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा नमक खाने से हाइपरटेंशन समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

डब्ल्यूएचओ(WHO) के आंकड़ों की मानें तो ज्यादा नमक खाने की वजह से हर साल करीब 18.9 लाख लोगों की मौत हो जाती है। अधिकतर लोगों को लगता है कि नमक खाने से कोई खास नुकसान नहीं होता है, लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी हो सकती है। शरीर में सोडियम की ज्यादा मात्रा नुकसानदायक होती है।

अब सवाल है कि लोगों को रोजाना कितना नमक खाना चाहिए? WHO के अनुसार सभी वयस्कों को एक दिन में 2000 मिलीग्राम सोडियम का सेवन करना चाहिए। इतना सोडियम करीब 5 ग्राम नमक में होता है।

आसान भाषा में कहें तो लोगों को प्रतिदिन 5 ग्राम यानी करीब 1 चम्मच नमक का सेवन करना चाहिए। एक्सपर्ट्स की मानें तो जरूरत से ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, गैस्ट्रिक कैंसर, ओबेसिटी यानी मोटापा, किडनी डिजीज, ऑस्टियोपोरोसिस समेत तमाम गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जितना नमक हम खाने-पीने में इस्तेमाल नहीं करते हैं, उससे कहीं ज्यादा नमक बाजार से खरीदे गए स्नैक्स में होता है।

जंक फूड्स में भी नमक की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में लोगों को घर का बना फूड ही खाना चाहिए। यह सोडियम इनटेक कम करने का अच्छा तरीका है।