IAS Succes Story: TV सीरियल में काम करने वाला लड़का बना आज IAS अफसर! जानें कैसे हुआ इतना बड़ा बदलाव

The boy who worked in TV serial became IAS officer today! Know how such a big change happened
IAS Abhay Daga: सिविल सेवा में सफल होना आसान नहीं है! इसके लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसने कुछ अलग किया। अभय डागा नाम के इस शख्स ने पहले एक्टिंग की और फिर आईआईटी की पढ़ाई की, लेकिन बाद में उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया और यूपीएससी की परीक्षा दी।
महज दो साल की तैयारी में उन्होंने 185वीं रैंक हासिल की और अफसर बन गए। अभय डागा मूल रूप से महाराष्ट्र के वर्धा जिले के रहने वाले हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनका परिवार मेडिकल फील्ड से जुड़ा है, उनके माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं।
स्कूली पढ़ाई के लिए अभय हैदराबाद चले गए, जहां उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई की। हैदराबाद में कड़ी मेहनत करके उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए। इसके बाद उन्होंने आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन लिया। अभय ने आईआईटी की पढ़ाई के दौरान भी एक्टिंग जारी रखी।
2018 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में काम करना शुरू किया। वहां अभय ने साइबर सिक्योरिटी टीम में काम किया। वहीं, देशभर में यूपीआई का चलन तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन जानकारी के अभाव में कई लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे थे।
साल 2021 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और खुद से यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दो साल की लगातार मेहनत के बाद उन्होंने 2023 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी और शानदार 185वीं रैंक हासिल की।