India H1

Rajasthan CM Oath Ceremony: आज राजस्थान के सीएम बनेंगे भजनलाल शर्मा, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल 

 
rajasthan cm

जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

Rajasthan CM Oath Ceremony Live News Updates:

जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य लोग शामिल होंगे।

 Rajasthan CM Oath : भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे।

समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस सहित कई नेता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी का संबोधन भी हो सकता है।