India H1

Cancelled Train: दिल्ली से अयोध्या चलने वाली वंदे भारत ट्रैन इतने दिन रहेगी बंद, जानिए क्या है वजह ?

Vande Bharat Train
 
vanden bharat train

Ayodhya Vande Bharat Train: यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या के बीच चलती है। हालांकि, सात जनवरी से 15 जनवरी तक इस ट्रेन को रद्द किया गया है।

Delhi Ayodhya Vande Bharat: राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का आयोजन  किया जायगा, जो सभी लोगो के लिए एक सपंने जैसा है।

इस समारोह में पीएम मोदी समेत छह हजार लोग भाग लेने वाले है।

अयोध्या के लिए श्रद्धालुओं की यात्रा को और आसान बनाने के उद्देश्य से पिछले दिनों दिल्ली से अयोध्या के लिए वंदे भारत कि शरुवात कि गई थी।

  यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से अयोध्या के बीच चलती है। हालांकि, सात जनवरी से 15 जनवरी तक इस ट्रेन को रद्द किया गया है।

दरअसल, वाराणसी-अयोध्या-जफराबाद सेक्शन पर रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसकी वजह से ही सात जनवरी से 15 जनवरी तक इस रूट पर आप सफर नहीं कर पाएंगे। यानी कि इस दौरान यात्री वंदे भारत से दिल्ली से अयोध्या के बीच बंद रहने वाली है। 

 30 दिसंबर को अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत समेत कुल छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई थी।  इस ट्रेन की लॉन्चिंग पिछले दिनों अयोध्या से पीएम मोदी ने की थी।