India H1

Haryana Breaking News: महेंद्रगढ़ के रोहित जांगड़ा ने किया कमाल, 9 विकेट ले रचा इतिहास 

पहले दो मुकाबलों में कुल 15 विकेट झटके 
 
rohit jangra

Haryana Breaking News: Mahendragarh: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव श्यामपुरा निवासी रोहित जांगड़ा ने सीके नायडू ट्रॉफी के अंडर-23 tournament में राज्य और अपने गांव का नाम ऊंचा किया है। रोहित जांगड़ा ने अपने दूसरे ही मुकाबले में सिक्किम की खिलाफ 9 विकेट लिए और राज्य का नाम बढ़ाया है।   

बतादें कि, हाल ही में सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी के लिए रोहित का चयन हुआ था। BCCI घरेलु सीजन में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खलते हुए रोहित ने अपने पहले मैच में 6 विकेट झटके थे और सभी को आकर्षित किया था। 

ख़ुशी की लहर:
महेंद्रगढ़ जिले से रोहित जांगड़ा एक पहले ऐसे क्रिकेट खिलाडी हैं जो इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन से पुरे जिले में ख़ुशी की लहर है। रोहित जांगड़ा के कोच नवीन यादव ग्रीन फिल्ड क्रिकेट एकेडमी सिसोठ ने बताया कि पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दो पारियों में कुल पांच विकेट लिए थे। गत चार फरवरी से सिक्किम के साथ शुरू हुई दूसरे मुकाबले की पहली ही पारी में चार तथा दूसरी पारी में कुल पांच विकेट लिए हैं। दूसरा मुकाबला सिक्किम के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में अब अरुणाचल प्रदेश की टीम क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुकी है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीके नायडू अंडर-23 ट्राफी में देश के सभी प्रदेशों की टीमें शामिल होती हैं।

दो मुकाबलों में लिए 15 विकेट:
रोहित जांगड़ा ने अपने पहले दो मुकाबलों में कुल 15 विकेट झटके हैं। इनके कोच नवीन यादव ने बताया कि रोहित बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करता है। गेंदबाजी के दम पर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महेंद्रगढ़ जिले का परचम लहराएगा। बीसीसीआई द्वारा विभिन्न चरण की प्रक्रिया के बाद उनका चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब अरुणाचल प्रदेश की टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला जल्द ही दिल्ली में होगा।