India H1

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने Saawan me hariyar bhayil में निरहुआ ने आम्रपाली दुबे संग बारिश में भीगते हुए किया रोमांस, वीडियो देखें 

हरियाली के बीच प्रेम की तरंगें भी खूब हिलोरे मार रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की फेवरिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना 'सावन में हरिहर भईल' एक बार फिर से लोगों के दिलों में बस गया है। फिल्म 'सिपाही' का यह गाना हर साल सावन के महीने में बरबस याद आ ही जाता है।
 
Bhojpuri Song

Bhojpuri Song: हरियाली के बीच प्रेम की तरंगें भी खूब हिलोरे मार रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की फेवरिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का गाना 'सावन में हरिहर भईल' एक बार फिर से लोगों के दिलों में बस गया है। फिल्म 'सिपाही' का यह गाना हर साल सावन के महीने में बरबस याद आ ही जाता है।

यूट्यूब पर 'वेब म्‍यूजिक हिट्स' के चैनल पर इस गाने का फुल वीडियो उपलब्ध है। यह रोमांटिक गाना सुनने और देखने दोनों में ही सुकून देने वाला है। गाने की म्‍यूजिक मेलोडी ऐसी है, जो पहली बार में ही कानों से होते हुए दिल में उतर जाती है।

गाने की शुरुआत एक बड़े से बाग से होती है, जहां आम्रपाली दुबे बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। वह अपने सईया जी दिनेश लाल यादव निरहुआ से कहती हैं कि वह सावन के महीने में बेहद खुश हैं, उनका मन जैसे उड़ रहा है और यह सब प्‍यार के कारण है।

इस गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी फैंस को भी बड़ी पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा है कि यह भोजवुड की सबसे सुपरहिट जोड़ी है, जो हमेशा अच्‍छी लगती है। फैंस का कहना है कि 'सावन में हरिहर भईल' गाने का जादू हर साल सावन के महीने में फिर से जिंदा हो जाता है।