India H1

Barmer Viral Video: राजस्थान में 75 साल के कांग्रेसी नेता मेवाराम का डर्टी वीडियो हुआ वायरल, सात मिनट के दो वीडियो वायरल, दो महिलाओं के साथ कर रहे थे ऐसा 

Rajasthan video
 
rajsthan video
Barmer Viral Video: जिस तरह से वीडियो बनाया गया है उसके बारे में शायद मेवाराम को जानकारी नहीं है। मोबाइल कैमरा एक अलमारी में रखा गया है। उसके बाद एक युवती दिखाई दे रही है।

Meva Ram Viral Video:राजस्थान की राजनीती में फिर हड़कंप मच गया जब कांग्रेस के बड़े नेता का वीडियो वायरल होने की खबर मिली।  बता दे की बाडमेर जिले मेवाराव जैन, वे पूर्व विधायक भी रह चुके हैं और राजनीति में कई सालों का अनुभव रखते हैं। इस मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो चुकी है। मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। वीडियो अब सामने आया है। जिसके बाद राजनीती में हड़कंप मच गया 

meva_ram_jainphoto_2024-01-06_11-18-18.jpg

 राजस्थान में राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब राजनीति में एक और एमएमएस कांड सामने आया है। सात मिनट के दो वीडियो में दो महिलाओं के साथ नेताजी दिख रहे हैं। जिसके बाद सब हक्के बक्के रह गए ,
मामले में मेवाराम समेत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। कुल नौ आरोपी बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों पर भी अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं।

दरअसल मेवाराम जैन के दो वीडियो नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में जैन के साथ एक युवती और एक महिला दिख रही है। जिस तरह से वीडियो बनाया गया है उसके बारे में शायद मेवाराम को जानकारी नहीं है। मोबाइल कैमरा एक अलमारी में रखा गया है। उसके बाद एक युवती दिखाई दे रही है। इस युवती से पहले एक महिला मोबाइल को सैट करती हुई नजर आ रही है। इस मामले में मेवाराम समेत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। कुल नौ आरोपी बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों पर भी अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं।

अब जो वीडियो वायरल हुए हैं। यह वही वीडियो है जिनकी स्क्रीनशॉट साल 2022 में वायरल हुए थे। इसके आधार पर ही पहले पुलिस ने सेक्सटोर्शन का मामला दर्ज कर दो महिला और एक वकील को गिरफ्तार भी किया था। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।