India H1

Haryana Breaking News: हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, हुड्डा ने छोड़ी कांग्रेस

जल्द करेंगे बीजेपी ज्वाइन 
 
haryana breaking news, krishan murti hooda, rohtak news, rohtak ,haryana,

Haryana Breaking News: लोकसभा चुनावों में कुछ समय ही बाकि है। ऐसे में हरयाणा कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। एक तरफ जहाँ सभी पार्टियां लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर है। सभी पार्टी अपना जीत का दावा पेश कर रही हैं। और ऐसे में इन दिनों पार्टी छोड़ने और ज्वाइन करने वालों की संख्या भी बहुत बढ़ गई है।  

इसी के चलते हरियाणा कांग्रेस से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक से उन्हीं के घर में सेंधमारी हुई है। अब ये कद्दावर नेता भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन करने वाला है। भजन लाल की सरकार में मंत्री रहे रोहतक से कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है और 12 फरवरी को वो भारीतय जनता पार्टी को ज्वाइन करने जा रहे हैं।  

भाजपा को होगा फ़ायदा: 
बतादें कि, कृष्ण मूर्ति हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के ही गढ़ से आते हैं। कृष्ण मुरित हुड्डा की कांग्रेस समर्थकों में अच्छी खासी पकड़ है। इसका फ़ायदा सीधा भारतीय जनता पार्टी को होगा और कांग्रेस हरियाणा को बहुत बड़ा नुक्सान होगा। अब बीजेपी हरियाणा को भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा को घेरने में आसानी होगी।   

कौन है कृष्ण मूर्ति हुड्डा?
साल 1991 में कृष्ण मूर्ति हुड्डा कांग्रेस की तरफ से किलोई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद हरियाणा की भजन लाल सरकार में वो श्रम मंत्री भी रह चुके हैं। साल 2005 में भी कृष्ण मूर्ति कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर बीजेपी में शामिल हुए थे और वो बीजेपी में सिर्फ 11 महीने ही रहे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल ने राज्य में जनहित कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। उस समय कृष्ण मूर्ति इस पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। इसके बाद उन्होंने जनहित कांग्रेस पार्टी को भी अलविदा कह दिया और कांग्रेस में वापस लौट आए थे। 

पूर्व सीएम के साथ अच्छे नहीं हैं रिश्ते:
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ कृष्ण मूर्ति हुड्डा के रिश्ते अच्छे नहीं हैं, दोनों के विचार आपस में नहीं मिलते हैं, जिस कारण दोनों में अनबन रहती है। कांग्रेस पार्टी में रहकर ही कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने भूपिंदर सिंह हुड्डा का बहुत विरोध किया था। इन दिनों कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने पूर्व सीएम हुड्डा के परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और वो कुमारी सेलजा ग्रुप में शामिल हो गए थे। लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर बीजेपी को ज्वाइन करने का फैसला कर लिया है।