India H1

Trending News : शादी के लिए लड़की ने रखी ये अनोखी शर्त, चेट हुई वायरल 

हर लड़की का सपना होता है कि वोजिससे शादी करे, वो लड़का अच्छा खासा पैसा कमाता हो। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़की शादी करने के लिए कुछ शर्तें रखी गई है। आइये जानते है विस्तार से 

 
शादी के लिए लड़की ने रखी ये अनोखी शर्त

Viral Whatsapp Chat :  कभी-कभी लड़कियां अपने पार्टनर की खोज में कुछ ज्यादा ही डिमांड रख देती हैं। कुछ ऐसा ही एक मामला मुंबई में भी देखने को मिला। 30 साल की लड़की अपने डिमांड की वजह से सुर्खियों में आ गई।

उसकी एक सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर वायरल हो गई, जिसकी वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर यह काफी चर्चा में है। अंबर नाम के यूजर ने एक महिला की शादी के लिए खास जरूरतों के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए।

मुंबई में रहने वाली ये महिला ऐसे शख्स की तलाश में हैं, जिसका खुद का घर हो या शहर में कोई स्थायी नौकरी या बिजनेस हो। उसे पढ़े-लिखे परिवार वाले लड़के की ख्वाहिश है और अगर हो सके तो सर्जन या चार्टर्ड एकाउंटेंट पसंद करेंगी।

लड़का सालाना 1 करोड़ कमाए, विदेश में रहने वाला भी चलेगा

महिला के सिलेक्शन की शर्तों में यह भी बताया गया है कि महिला एक ऐसे आदमी की तलाश में है जो साल में कम से कम एक करोड़ कमाता है। पोस्ट किए जाने के बाद से, इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

कई यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कीं। एक यूजर ने लिखा, "आईटी डेटा के अनुसार, भारत में केवल 1.7 लाख लोगों की आय एक करोड़ से अधिक है। तो उसकी उम्र 37 साल में अपने सपनों का आदमी मिलने का मौका 0.01% है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हर किसी को चुनने का अधिकार है। उसे अपना दूल्हा चुनने का अधिकार है। पुरुषों को उसे अस्वीकार करने का अधिकार है।"