India H1

Punjab Weather News: धुप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

AQI लेवल दोबारा बिगड़ा 
 
punjab weather news

Punjab Weather News: मंगलवार को अच्छी धुप खिली रही और मौसम पूरी तरह साफ़ रहा। धुप के चलते लोगों को भी कुछ ठंड से राहत मिली। बीच-बीच में कुछ ठंड हवाओं के थपेड़े ठंड का एहसास करवाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस हिसाब से देखें तो न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस में गिरावट आई है। देखा जाए तो अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

येलो अलर्ट जारी:
मौसम विभाग की तरफ से बुधवार को भी धूप खिलने के साथ-साथ तेज बर्फीली हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। जबकि बाकी के दिनों में मौसम ठीक रहने की संभावनाएं जताई है।

बिगड़ने लगा AQI: 
रविवार को हुई बारिश के बाद से सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में भी बेहतर सुधार आया था। तब 30 घंटे एक्यूआई 50 से भी कम रहा। जिसके चलते ही अधिकतम एक्यूआई 46, न्यूनतम 23 और एवरेज एक्यूआई 35 दर्ज किया था।

मंगलवार को दिनभर मौसम तो साफ रहा, मगर एक्यूआई का स्तर जरूर बिगड़ गया। जिसके चलते ही अधिकतम एक्यूआई 131, न्यूनतम 57 और एवरेज 78 रिकॉर्ड किया गया।