India H1

Haryana News : हरियाणा में यहां हुआ किताबों का वितरण 

शिक्षा विभाग द्वारा बाल वाटिका से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें दी जाती हैं।
 
haryana news

Haryana news: शिक्षा विभाग ने इस बार समय से पहले ही पहली से आठवीं कक्षा तक की सभी किताबों को मंगवाया है। यह किताबें पुरानी छात्र संख्या के आधार पर मंगवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त अभी तक सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की किताब स्कूलों में नहीं पहुंची है।

इन किताबों के भी जल्द ही पहुंचने की उम्मीद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हैं। जिसके चलते इस सप्ताह में स्कूलों में यह किताब पहुंचने की उम्मीद बनी है।

इसके अलावा सातवीं कक्षा में 10459 विद्यार्थी हैं। इसमें सातवीं कक्षा के इन विद्यार्थियों को अभी तक किताबें नहीं मिल पाई। जिसके चलते इन विद्यार्थियों को पुरानी किताबें देकर काम चलाया जा रहा है। विभाग को इसी सप्ताह में इन विद्यार्थियों के लिए किताबें आने की उम्मीद है। जिसके बाद इन विद्यार्थियों को यह किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

 यह है  बालवाटिका से आठवीं तक के विद्यार्थियों की संख्या 
कक्षा का नाम        विद्यार्थियों की संख्या
बालवाटिका          2928
कक्षा 1            4437
कक्षा 2            7347
कक्षा 3            8857
कक्षा 4            9408
कक्षा 5            9422
कक्षा 6            9606
कक्षा 7            10303
कक्षा 8            10303     
बाक्स
सातवीं कक्षा को छोडक़र सभी कक्षाओं की आई किताबें
जिले के सभी स्कूलों में इस सत्र के लिए किताबें समय से पहले ही पहुंचा दी गई हैं। इन किताबों को विद्यार्थियों में वितरित करवाया दिया। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर विद्यार्थियों को यह किताबें उपलब्ध करवाई गई। अभी तक सातवीं कक्षा की किताबें जिले में नहीं पहुंची हैं। सातवीं कक्षा से पास आउट विद्यार्थियों की पुरानी किताबों से फिलहाल काम चलाया जा रहा है। नई किताबें भी इस सप्ताह के अंत तक आने की उम्मीद है। इसके लिए मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है।
 सुभाष वर्मा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।