India H1

राजस्थान बजट 2024: प्रदेश भर में 1500 डॉक्टर और 400 नर्सिंग कर्मियों के पदों पर होगी भर्ती, खाटू श्याम जी मंदिर कॉरिडोर पर होंगे 100 करोड़ कर. 

राजस्थान बजट 2024: प्रदेश भर में 1500 डॉक्टर और 400 नर्सिंग कर्मियों के पदों पर होगी भर्ती, खाटू श्याम जी मंदिर कॉरिडोर पर होंगे 100 करोड़ कर. 
 
राजस्थान बजट 2024

राजस्थान बजट 2024: प्रदेश भर में 1500 डॉक्टर और 400 नर्सिंग कर्मियों के पदों पर होगी भर्ती, खाटू श्याम जी मंदिर कॉरिडोर पर होंगे 100 करोड़ कर. 

राजस्थान में आज bjp सरकार वित्त वर्ष 2024-25 का आम बजट आज विधानसभा में पेश कर रही है। बजट में काशी विश्वनाथ की तरह खाटू श्याम जी मंदिर का कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही राजस्थान रोडवेज में 1650 कर्मचारियों की भर्ती की भी घोषणा की गई है। बजट में पर्यटन कला एवं संस्कृति को लेकर भी कई घोषणाएं की गई है.


बजट में राजस्थान में युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए युवा नीति 2024 लाने की घोषणा।

* बजट पेश करने के दौरान दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान में युवाओं के लिए हमने अगले 5 सालों में 4 लाख सरकारी भर्तियां करने का संकल्प लिया है, वहीं इस साल 1 लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां की जानी प्रस्तावित है।

दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर राजस्थान मंडपम तैयार किया जाएगा।

* काशी विश्वनाथ की तरह खाटू श्याम जी मंदिर का कॉरिडोर बनेगा। इसमें करीब 100 करोड़ का खर्च आएगा।

* राजस्थान हेरिटेज कंवर्जेशन बोर्ड बनेगा, यह बोर्ड पुरातात्विक स्थानों और हेरिटेज स्थलों का विकास करेगा।


राजस्थान सरकार ने पांच साल में 4 लाख रिक्त पदों को भरने का संकल्प लिया है।

* वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत नई पॉलिसी लाई जाएगी। इसके लिए हर साल 100 करोड़ का बजट होगा।

* नई एमएसएमई पॉलिसी 2024 लाई जाएगी। इसके तहत 3 साल में 150 करोड़ खर्च कर नए कलस्टर बनाए जाएंगे। पहले साल 15 कलस्टर खोले जाएंगे।

* ऐसे उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में 200 करोड़ की लागत से पीएम यूनिटी मॉल बनाया जाएगा