India H1

Haryana Police Jobs 2024: युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा पुलिस में निकलने वाली हैं बहुत जल्द 6000 भर्तियां 

6000 सिपाहियों की होगी भर्ती 
 
haryana police jobs 2024

Haryana Police Jobs 2024: हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी है, जो युवा हरियाणा पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं उनको बहुत जल्द ही एक खुशखबरी मिलने जा रही है। हरियाणा

सरकार इस चनावी साल में 6000 सिपाहियों के पदों की भर्ती हरियाणा पुलिस में निकालने जा रही है। इनमें से 4 हजार पुरुष और 1 हजार महिला सिपाही होंगे।  

एक साल से अटकी है भर्ती:
बतादें कि, पिछले एक साल से ही अटकी हुई है। इसीलिए हरियाणा सरकार ने नियमों में संसोधन किया है और उसे कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है। इसी एवज में 6000 सिपाहियों की भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी आयोग को मांग पात्र सौंप दिया गया है। अब आयोग इन पदों के लिए विज्ञापन तैयार कर रहा है।  

इसी सप्ताह आ सकता है विज्ञापन:
बतादें कि, इसी सप्ताह के अंदर ही इन पदों की नियुक्ति को विज्ञापित किया जाएगा।    इसके बाद से ही युवा जो काफी समय से हरियाणा पुलिस के लिए तैयारी कर रहे हैं इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।