India H1

Google हिंदी भाषा में दे रहा यह तीन नई सर्विस, करोड़ों भारतीय उठा रहे फायदा

Google is providing these three new services in Hindi language, crores of Indians are taking advantage
 
GOOGLE NEWS

आज के इस दौर को टेक्नोलॉजी का दौर माना जाता है। इस दौर में गूगल के बिना हमारा जीवन अधूरा सा लगता है। वर्तमान में गूगल हर उस व्यक्ति की जरूरत बन गया है, जो इंटरनेट दुनिया से जुड़ा हुआ है। गूगल ने हमारे जीवन को पहले से काफी आसान बना दिया है। शायद ही आपके जीवन में काम आने वाली ऐसी कोई जानकारी है जिसे गूगल ना दे सके। हमारे जीवन में काम आने वाली छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जानकारी गूगल के पास उपलब्ध होती है। गूगल में जैसे ही हम कुछ सर्च करते हैं तुरंत हमारे फोन की स्क्रीन पर उसकी पूरी जानकारी आ जाती है। गूगल भी अपने ग्राहकों की सुविधाओं हेतु समय-समय पर तरह-तरह के प्रयोग करते रहता है।

इस समय भारत देश के हिंदी भाषा लोगों की सहूलियत हेतु गूगल ने अपना फोकस हिंदी भाषा पर कर दिया है। आपको बता दें कि
Google For India अभियान के तहत अब गूगल हिंदी पर फोकस कर रहा है। क्योंकि गूगल ने नोट किया है कि अब हिंदी भाषा में लोग पहले के 10 गुना ज्यादा जानकारियां सर्च कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों द्वारा हिंदी भाषा में सर्च करने के बाद गूगल ने भारत में सर्च रिजल्ट में बदलाव किया है। हिंदी भाषा के लिए सर्च रिजल्ट्स को पहले से ज्यादा पर्सनलाइज्ड और पहले से अधिक बेहतर बनाया गया है। 


गूगल द्वारा हिंदी भाषा हेतु शुरू की गई मुख्य सर्विसेज


वैसे तो पिछले समय में गूगल ने अपनी कई सर्विसेज में बदलाव किया है। लेकिन गूगल का मुख्य फोकस हिंदी पर रहा है। आपको बता दें कि वर्तमान में देश करोड़ों इंटरनेट यूजर्स हैं और गूगल 2025 तक डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक स्कोप देख रहा है। इस समय Google इंटरनेट के जरिए भारत देश के गावों और कस्बों और छोटे स्थान पर भी अपनी पकड़ बना रहा है। भारत देश के ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर लोग गूगल पर हिंदी में सर्च करने वाले मिलते हैं। इन्हीं को देखते हुए गूगल ने अपने सर्च इंजन में तीन प्रमुख सेवाएं हिंदी में देने का फैसला किया था।
 आप गूगल लेंस के माध्यम से बोर्ड पर लिखे किसी भी कंटेंट को रीयल टाइम में हिंदी में ट्रांसलेट करने के साथ-साथ ट्रांसलेट किए गए शब्दों को आप लाइव हिंदी में सुन भी सकेंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि गूगल हिंदी भाषा के अलावा 2 अन्य भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा। गूगल द्वारा दी जाने वाली प्रमुख सेवा Google Lens से  आप किसी अन्य लैंग्वेज के बोर्ड को स्कैन करके हिंदी के अलावा दो अन्य भारतीय भाषाओं में भी कन्वर्ट कर सकेंगे।
इसके अलावा गूगल ने अपने डिस्कवर टैब में अब हर लैंग्वेज के कंटेंट देखने के लिए अपने ग्राहकों को सुविधा प्रदान की है। ग्राहक गूगल डिस्कवर में अपनी इच्छा अनुसार अपनी भाषा चुन सकते हैं।  इसके लिए गूगल द्वारा अलग-अलग कैटेगरी दी गई है। जिसे आप अपनी इच्छा अनुसार कस्टमाइज्ड कर सकेंगे। गूगल द्वारा अपने ग्राहकों को दी गई ये सर्विस यूजर्स को Google Go और Google Search के साथ-साथ Google Chrome में भी दिखेगी।